CG: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में हुआ सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ…

              रायगढ़: दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं तथा वहां उन्नत उपचार सुविधाएं मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक ग्रामीण महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। महिला ने बालिका को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू गत दिवस घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण में पहुंची थी। वहां उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और जनरल तथा फीमेल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, जच्चा-बच्चा वार्ड, ओपीडी तथा आईपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सुचारू रूप से चलाने और महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी के साथ सी सेक्शन के लिए भी समुचित व्यवस्था के निर्देश सीएमएचओ को दिए थे। इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में यह सफल सीजेरियन ऑपरेशन डॉ.रजनी नायक द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ.दिनेश नायक व डॉ.आशीषन मिंज द्वारा एनीस्थीसिया दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.आर.पैंकरा का नेतृत्व टीम के लिये उत्साहजनक रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

                              संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण और विस्तृत...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

                              दिव्यांग हितग्राही को मिली बैटरी चलित ट्राइसिकल, ग्रामीणों ने...

                              रायपुर : अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार में 690 आवेदन प्राप्त

                              सुशासन तिहार के तहत शहरी वार्डों की समस्याओं के...

                              रायपुर : इंद्रावती पार कर पहुँची स्वास्थ्य टीम 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य किया परीक्षण

                              ’अत्यंत दुर्गम और अंदरूनी गाँवों में जगी बेहतर स्वास्थ्य की...

                              Related Articles

                              Popular Categories