KORBA: 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड.. भाई के साथ स्कूल से लौटी थी, फोन में कर रही थी किसी से बात, फिर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

              KORBA: कोरबा में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। वो अपने भाई के साथ स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह कमरे में गई तो फिर लौटी ही नहीं। कुछ देर बाद फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

              वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर मुक्तिधाम के पास धनेश्वर राठौर का परिवार निवास करता है। धनेश्वर बालको प्लांट में निजी कंपनी में ठेका कर्मी हैं। उनके 3 बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी राघिनी राठौर(16) थी। राघिनी का छोटा भाई निखिल है और सबसे छोटी एक बहन है।

              निखिल और राघिनी एमजीएम स्कूल में पढ़ाई करते थे। रोज की तरह बुधवार को भी दोनों स्कूल गए थे। इसके बाद से दोनों स्कूल से लौट आए थे और अपने-अपने कमरे में चले गए। मगर राघिनी काफी देर तक कमरे से निकली ही नहीं। जिसके बाद उसकी मां कमरे में गई। जहां उन्होंने पंखे में फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी है।

              फोन में कर रही थी बात

              बच्ची की लाश देखकर उसकी मां रोने लगी। उसने तुरंत आस-पास के लोगों को और परिजनों को इसकी सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने परिजनों से भी बात की है। मगर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल इतना ही पता चला सका है कि स्कूल से आने के बाद लड़की फोन में किसी से बात कर रही थी। मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories