CG: दिव्यांगो को बांटे गए सहायक उपकरण…

              बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जनचौपाल में मिले आवेदन अनुसार 2 ट्रायसायकल, 3 व्हील चेयर, एक श्रवण यंत्र एवं एक को स्मार्टकेन छड़ी एवं यूडीआईडी कार्ड वितरण किया गया। जिसमें ग्राम पुरेना के निवासी पुरुषोत्तम साहू, ग्राम बलौदी के लक्ष्मीकांत घृतलहरे को ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम मोहभटठा के कु. गायत्री यदु, नगर पंचायत कसडोल कु. डिंपल यादव, ग्राम बासीन कविता साहू को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उसी प्रकार ग्राम जुनवानी के धनीराम भतपहरी को श्रवण यंत्र एवं ग्राम चुरेला कु. सरस्वती चौहान को स्मार्टकेन छड़ी एवं यूडीआईडी कार्ड वितरण किया गया।इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग अरविंद गेड़ाम उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: तुर्किये में इजरायली PM नेतन्याहू समेत 35 लोगों पर केस, 4600 साल तक जेल की सजा की मांग

                              अंकारा: तुर्किये में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत...

                              Related Articles

                              Popular Categories