CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजराती समाज रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में श्री गुजराती समाज रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। अध्यक्ष श्री प्रकाश भाई बारमेड़ा के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक संत श्री रमेश भाई ओझा श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करेंगें।  मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री गुजराती समाज रायपुर के उपाध्यक्ष श्री दिलीप भाई काचा एवं जितेन्द्र भाई चौहान, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप भाई जोशी, संयुक्त सचिव श्री सुनील भाई पंड्या सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : बलरामपुर में 10 हजार टन से अधिक खाद उपलब्ध

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन की दस्तक के...

                              Related Articles

                              Popular Categories