Sunday, February 8, 2026

            CG: HTC के संचालक को मिली जान से मारने की धमकी.. लेटर में लिखा- क्यों इतना दुश्मनी पाल रहा, ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष हैं इंद्रजीत सिंह

            भिलाई: ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। छोटू को एक लेटर मिला है। उस लेटर में लिखा था कि “छोटू क्यों इतना दुश्मनी पाल रहा है। इतना पैसा क्या करेगा। लोगों का काम मत छीनो” अब इसकी शिकायत भिलाई तीन थाने में दर्ज कराई है।

            इंद्रजीत सिंह ने बातचीत में बताया कि वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी हथखोज के संचालक हैं। वह ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष हैं। बीते 3 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति ने सफेद रंग के लिफाफे में एक लेटर भेजा था। वह पत्र इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के नाम पर था। उसमें उसे जान से मारने संबंधी धमकी दी गई थी।

            जानकारी लेने पर पता चला कि वह लेटर एक रजिस्टर्ड डाक के की ओर से सेक्टर 2 भिलाई से पोस्ट किया गया था। पत्र भेजने वाले का नाम नहीं था। छोटू ने भिलाई तीन पुलिस को बताया कि वह इस पत्र के बाद से काफी डर गए हैं और मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भिलाई तीन पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

            पुरानी भिलाई थाना

            पुरानी भिलाई थाना

            भूपेंद्र ट्रांसपोर्ट के संचालक पर जताया शक
            इंद्रजीत ने बताया कि उनका ऑफिस 48/ए ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में है I वर्तमान में वो सूर्या विहार फेस 2 बी/25 चौकी स्मृतिनगर TI माल के पीछे रहते हैं। ट्रांसपोर्ट बिसनेस के मामले को लेकर उनका कुछ दिन पहले भूपेंद्र ट्रांसपोर्ट के संचालक भूपेंद्र यादव छोटू से विवाद हुआ था। भूपेंद्र यादव ने भट्ठी थाने में कुछ महीने पहले इंद्रजीत उर्फ छोटू के खिलाफ उनका काम छीनने और मारपीट करने की शिकायत भी की थी। इसके बाद इंद्रजीत ने भी काउंटर केस दर्ज कराया था। इंद्रजीत सिंह छोटू का कहना है कि भूपेंद्र यादव सेक्टर 2 में ही रहता है। वहीं से धमकी भरा लेटर पोस्ट किया गया है। इसलिए ऐसी आशंका है कि ये काम उन्हीं लोगों में से किसी एक का है।


                          Hot this week

                          कोरबा: शासन की योजनाओं के तहत युवाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें बैंक- कलेक्टर

                          डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की तिमाही बैठक संपन्नबैंकों को फरवरी...

                          Related Articles

                          Popular Categories