CG: जिला चिकित्सालय में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा प्रारंभ…

            • माह के प्रथम तथा तृतीय गुरुवार को इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जाएगी
            • प्रथम गुरुवार को जिला अस्पताल में 11 मरीजों ने पंजीयन कराया कुल 10 मरीजों का इको जांच किया गया है और 3 बच्चे सर्जरी के लिए चिन्हांकन किया गया

            जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित किया गया है। पूर्व में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाना पड़ता था। वर्तमान में इकोकार्डियोग्राफी मशीन की स्थापना होने पर इकोकार्डियोग्राफी जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है, जिससे जरूरतमंद हृदय संबंधित मरीजों तथा विशेषकर बच्चों को उचित लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदयरोगियों हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण तथा डॉ. एस. एल. सिद्धार्थ के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जावेगी। बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदय रोगियों उक्त दिवसों को इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला चिकित्सालय में माह के प्रथम गुरुवार को 11 मरीजों ने पंजीयन कराया है और कुल 10 मरीजों का इको जांच किया गया है और सर्जरी के लिए 3 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories