KORBA: युवक ने की आत्महत्या की कोशिश.. चंडीगढ़ से आया था कोरबा, बैग में थे एक लाख रुपए; खुदकुशी की कोशिश की वजह का पता नहीं

          कोरबा: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे एक युवक ने शुक्रवार को अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली। SECL मैदान के पास उसने खुद को घायल कर लिया। युवक का नाम प्रदीप है।खुदकुशी की कोशिश की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।

          प्रदीप ने बताया कि वो कोरबा घूमने के लिए आया हुआ था। वो स्टेडियम में परेशान सा बैठा हुआ था। अचानक से उसने अपने हाथों की नस काट ली। वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही ये देखा डायल 112 को सूचना दी। युवक के पास एक बैग भी था, जिसमें एक लाख रुपए था। युवक ने बताया कि उसके पास 2 मोबाइल फोन थे, जिसमें से एक मोबाइल गायब है।

          घायल युवक प्रदीप।

          घायल युवक प्रदीप।

          मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपए और उसका मोबाइल था। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि वो किसी लड़की से मिलने के लिए कोरबा आया हुआ था, लेकिन उस लड़की ने युवक से मिलने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की।



                    Hot this week

                    रायपुर : हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह

                    प्रभारी सचिव राजेश सिंह राणा ने लाइवलीहुड कॉलेज में...

                    KORBA : पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

                    एसडीएम श्री मनोज बंजारे ने शिक्षा, स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं...

                    रायपुर : पशुपालन बना आर्थिक समृद्धि का नया आधार

                    KCC से 263 पशुपालकों को मिले 2.07 करोड़ रुपएरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories