CG: पांच स्थानों पर नवस्थापित ओपनजिम का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री ने…

              • नगर निगम कोरबा द्वारा महापौर मद अंतर्गत स्थापित किए गए ओपनजिम

              कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज लाल मैदान एच.टी.पी.पी. दर्री में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निगम द्वारा 05 स्थानों पर स्थापित किए गए ओपनजिम का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.आई.सी.सदस्यगण व पार्षदगण, एल्डरमेनगण उपस्थित थे।

              नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के मद के अंतर्गत वार्ड क्र. 04 पुरानी बस्ती कोरबा में, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस, वार्ड क्र. 44 लाल मैदान एच.टी.पी.पी., वार्ड क्र. 38 व वार्ड क्र. 59 में ओपनजिम स्थापित कराए गए हैं। आज एच.टी.पी.पी. स्थित लाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने इन सभी 05 ओपनजिमों को लोकार्पित किया। उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर आमजनता के उपयोग हेतु जिमों को समर्पित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नौशाद खान तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल व मनीराम साहू, राजेन्द्र सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिक निगम केारबा द्वारा सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के सर्वागीण विकास के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। परिणाम स्वरूप नागरिकों को खेल सुविधाएं मिल रही हैं, जगह-जगह पर उद्यानों का निर्माण तथा उद्यानों में ओपनजिम की स्थापना कर लोगों को व्यायाम आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के निरंतर मार्गदर्शन में नगर विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान, खेलकूद, आदि से जुड़ी सुविधाओं पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर बंटी अग्रवाल, बच्चू सिंह, घनश्याम सिंह, नत्थू यादव सहित काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।    


                              Hot this week

                              रायपुर : कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              KORBA : साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर

                              महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories