Tuesday, February 17, 2026

              KORBA: 12 जनवरी को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 12 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक मंच कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 42 उपरपारा स्टेज, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र. 03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 65 बांकीमोंगरा में पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              रायपुर : जनदर्शन में मिली त्वरित राहत : लगनी बाई को मिला राशन कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर : सोलर नल-जल योजना से कुमा में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल

                              पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories