CG: उद्यानिकी फसल लेकर संतराम ने बढ़ाया मुनाफा…

            • एक एकड़ में ले रहे परवल, फूलगोभी, बरबट्टी एवं आलू की फसल

            रायगढ़: किसानों को आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करना शासन की पहली प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि शासन ग्रामीण एवं किसानों को सीधा लाभ प्रदाय किया जा सके ऐसे योजनाओं को संचालित कर उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। जिसके तहत आज उद्यानिकी विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ किसान बढ़-चढ़कर ले रहे है और अच्छा लाभ भी अर्जित कर रहे है। जिससे उनके जीवन स्तर में अभूतपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है।

            विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम साल्हेओना के कृषक श्री संतराम सिदार पूर्व से परंपरागत धान की खेती करते आ रहे थे। जिससे उन्हे समर्थन मूल्य में धान विक्रय कर अच्छा लाभ हो रहा था, लेकिन सब्जी फसलों में कम रकबा में धान से अधिक मुनाफा को देखते हुए सब्जी की खेती की ओर रुझान बढ़ा, परंतु सुरक्षा हेतु फेंसिंग की सुविधा नहीं थी।

            इसी दौरान उन्होंने उद्यान विभाग से संपर्क कर विभागीय योजना की जानकारी ली। विभागीय  अधिकारी ने उन्हें सामुदायिक फेंसिंग योजना की जानकारी देने पर उन्होंने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने खेत में फेंसिंग कराया। इसके अलावा बाड़ी योजना अंतर्गत साग-सब्जी की खेती प्रारंभ किया। वर्तमान में श्री सिदार ने 01 एकड़  में परवल, आलू, फूलगोभी व बरबट्टी जैसे उद्यानिकी फसल ले रहे हैं। प्राप्त फसल को स्थानीय बाजार में विक्रय करते हुए 6 माह में अब तक लगभग 1 लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित कर चुके है। इसके अलावा विभागीय योजना का लाभ लेते हुए 2 लाख रुपए का पैक हाउस निर्माण करवाया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बैगन फसल हेतु 10 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके खाते में प्राप्त हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा योजनाओं के माध्यम से किसानों के आय संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयास के लिए प्रशासन व उद्यानिकी विभाग को आभार व्यक्त किया।


                          Hot this week

                          ​रायपुर : अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल

                          जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर​रायपुर...

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो...

                          Related Articles

                          Popular Categories