CG: दोस्ती, प्यार और फिर रेप.. जेल गए युवक ने शादी के नाम पर समझौता किया, छूटकर आया फिर संबंध बनाए जब प्रेग्नेंट हुई तो भाग गया

              छ्त्तीसगढ़: दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती से दुष्कर्म किया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।

              गिरफ्त में आरोपी।

              गिरफ्त में आरोपी।

              पेशी के दौरान मुलाकात

              इसके बाद साल 2021 में युवती ने बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। फिर 1 दिन पेशी में युवक की युवती से मुलाकात हुई।उस दौरान युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से छूटकर बाहर आया। नवंबर में दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई। तब दोबारा युवक युवती का रेप करता रहा।

              जब प्रेग्नेंट हुई तो उसके बाद उसने शादी से फिर से इनकार कर दिया। जिसके बाद 6 जनवरी 2023 को युवती ने फिर से बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, 11 जनवरी को आरोपी भूषण कुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रेत के अवैध परिवहन मामले में हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन और...

                              कोरबा: जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को

                              निर्वाचन कार्यक्रम जारीकोरबा (BCC NEWS 24): जय चंदईपाठ आदिवासी...

                              रायपुर : जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का...

                              रायपुर : महिला उद्यमियों को मिला बाजार विस्तार का मंत्र

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बदलते तकनीकी दौर में महिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories