KORBA: पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा पति.. बार-बार बीवी के मायके जाने से था परेशान; पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर नीचे उतारा

              कोरबा: जिले के ग्राम धलपुर कछुआपारा में पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। मामला 7 जनवरी का है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति का नाम बीपत राम है, जो कई घंटों टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इधर टावर पर युवक को लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

              युवक के टावर पर चढ़ने के बाद परिजन और गांववाले उससे उतर जाने के लिए मान-मनुहार करते रहे। गांव के सरपंच दूज राम भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की। जब वो किसी के भी समझाने पर नहीं माना, तब जाकर पुलिस को कॉल किया गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। तब तक पुलिस, परिजन और गांववाले परेशान होते रहे।

              पसान थाना क्षेत्र की घटना।

              पसान थाना क्षेत्र की घटना।

              हाईटेंशन टावर से उतरने के बाद मेडिकल जांच कराकर उसे परिजनों के हवाले किया गया। 30 वर्षीय बीपत राम खेती करता है। वो एक बच्ची का पिता भी है। पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज होकर उसका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को ये भी कहा कि वो घर छोड़कर हमेशा के लिए कहीं चला जाएगा। पत्नी को लगा कि पति रोज की तरह धमकी दे रहा है, लेकिन इस बार वो घर से निकलकर सीधे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

              पुलिस ने समझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा।

              पुलिस ने समझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा।

              ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना बीपत राम की पत्नी को भी दी। तब जाकर वो सरपंच दूज राम के साथ वहां पहुंची थी। पसान थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को समझाया गया है। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।


                              Hot this week

                              KORBA : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076

                              कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर...

                              रायपुर : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

                              पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को निजी आवासीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories