KORBA: ब्रम्हवाटिका के पास सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक हाल का लोकार्पण करेंगे राजस्व मंत्री…

          • कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद होंगी कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर

          कोरबा (BCC NEWS 24): मिनीमाता कालेज के पीछे स्थित ब्रम्हवाटिका के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक हाल व अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के गेस्ट आफ आनर में किया जाएगा, इस मौके पर ब्रम्हवाटिका के पास संपादित होने जा रहे अन्य विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन भी सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण उपस्थित रहेंगे। 



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories