CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 15 जनवरी को बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 12 बजे बालोद जिले के विकासखण्ड गुंडरदेही के ग्राम कलंगपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रान्तीय महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1.10 बजे कलंगपुर से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा के ग्राम खपरीडीह पहुंचेंगे और वहां हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् ग्राम खपरीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर स्थित होटल सायाजी में आउटलुक के कार्यक्रम ‘‘स्पीकआउट रिमैजिनिंग छत्तीसगढ़’’ और 7.15 बजे विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो एक्स्पो 2023 में शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

                              बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              रायपुर : 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का होगा भव्य आयोजन

                              14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान...

                              रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति – राजेश अग्रवाल

                              रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री...

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              Related Articles

                              Popular Categories