CG: सगाई से पहले युवती ने की आत्महत्या.. फंदे से लटकता हुआ मिला शव, हाथ में चोट के निशान; परिजनों से की जा रही पूछताछ

            Balod: बालोद के जुंगेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह बाद उसकी सगाई होने वाली थी, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। सभी खुश थे, लेकिन सगाई के ठीक एक हफ्ते पहले युवती ने अपनी जान क्यों दे दी, अभी इसका पता नहीं चल सका है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

            मृत युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसका नाम थनेश्वरी था, जो ग्राम जुंगेरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका शव पेड़ पर 15 फीट की ऊंचाई पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।

            युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।

            युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।

            पुलिस ने बताया कि युवती के हाथ पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि पहले भी युवती ने ब्लेड से हाथ को काटने की कोशिश की है और ये उसी का जख्म लग रहा है। युवती ने ग्राम जुंगेरा से ही लगे खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या शादी लड़की की मर्जी से तय हुई थी या नहीं। शादी तय होने की बात पर उसकी क्या प्रतिक्रिया थी या उसका पहले से कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

            घटनास्थल पर जमा लोग।

            घटनास्थल पर जमा लोग।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories