कोरबा: भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक सहित कलेक्टर – एसपी ने ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…

            • कलेक्टर श्री झा ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना व ग्राम नोनबिर्रा में दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर श्री संजीव झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम रंजना और नोनबिर्रा का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने दोनों जगह पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री द्वारा जनता से किए जाने वाले भेंट मुलाकात स्थल, हेलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल एवं आवागमन की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं पर तेजी से काम करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान की कड़ी में 13 जनवरी को पाली-तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया और लाफा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों और आम जनों से संवाद किया था। इसी तारतम्य में अब अगली कड़ी में जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना और नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्री संजीव झा ने प्रशासनिक अमले के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories