KORBA: रास्ता रोककर लूट रहे थे, लोगों ने जमकर पीटा.. MP से आए थे 3 लुटेरे, पैसे और जेवर लूटे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

        कोरबा: जिले में 3 युवकों ने मिलकर लोगों को लूटना शुरू कर दिया। वे रात को आने-जाने वाले लोगों से लूटपाट कर रहे थे। उधर, जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब उन्होंने इन आरोपियों की जमकर पिटाई की है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

        जानकारी के मुताबिक, तेलसरा गांव में तीन युवक रविवार रात को लोगों से लूटपाट कर रहे थे। इन्होंने कई लोगों से पैसे और गहने लूट लिए थे। इसकी जानकारी पीड़ितों ने ग्रामीणों को दी थी। जिसके बाद ग्रामीण एक साथ जमा होकर मौके पर गए और इन्हें पकड़ लिया था।

        इसके बाद सभी ने मिलकर तीनों को जमकर पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए थे। वहीं इस बात की सूचना डायल 112 को दी गई थी। जिस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

        पूछताछ में इन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनसे गहने और पैसे जब्त किए हैं। हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है कि इनसे कितने के जेवर जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं।जो बाइक से यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories