CG: भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है…

            रायपुर: भेंट -मुलाकात : कटघोरा विधानसभा, ग्राम रंजना

            • भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। अकेले कोरबा में धान का उत्पादन चार गुना बढ़ा है, ख़रीदी बढ़ी है।
            • केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसान, मजदूर, महिला की आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश किसानों का प्रदेश है। आय बढ़ाने के साथ पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य, बिजली पानी सब की व्यवस्था कर रहे हैं।
            • स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में और गांव तथा शहर के पुराने स्कूलों का मरम्मत, रंगाई का कार्य भी किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ संस्कृति को बढ़ावा देने का काम हमारी सरकार कर रही है।
            • उन्होंने कहा कि तीजा पोरा, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती के अवसर पर राज्य में छुट्टी घोषित है। खेल गतिविधियों का आयोजन भी कराया जा रहा है, लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories