CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 जनवरी को बिलासपुर जिले के तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात…

            • ग्राम-बेलपान और खैरी में शासन की योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक
            • ग्राम-खपरी में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से करेंगे भेंट

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 18 जनवरी को तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान और खैरी में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी पूर्वान्ह 11. 00 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी, बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.20 बजे विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम बेलपान पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी पहुंचेंगे और 2.35 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे ग्राम खैरी से अपरान्ह् 4.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम खपरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6.30 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 18 जनवरी को रात्रि विश्राम ग्राम खपरी में करेंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

                          प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

                          परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग...

                          Related Articles

                          Popular Categories