CG: छत्तीसगढ़ योजना आयोग के उपाध्यक्ष की नीति आयोग के उपाध्यक्ष से छत्तीसगढ़ के विकास से संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन के. बेरी के साथ नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास हेतु आवश्यक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किये जा रहे ’’स्टेट सपोर्ट मिशन’’ में छत्तीसगढ़ राज्य को भी शामिल किये जाने की बात रखी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के ’’अतिशेष चॉवल से इथिनोल उत्पादन’’ की भारत सरकार से जल्द ही अनुमति प्रदान किये जाने की बात रखी। इस बैठक में नीति आयोग के संयुक्त सचिव श्री बृजमोहन, संचालक श्री अविनाश चंपावत, डिप्टी एडवाईजर श्री त्यागराज एवं डॉ. नीतू गौरडिया, संयुक्त संचालक उपस्थित हुये। बैठक में नीति आयोग की तरफ से राज्य की मांग पर त्वरित यथोचित कार्यवाही किये जाने आश्वासन दिया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : सिरोही नस्ल के बकरे से बदली बृजलाल की तकदीर

                          नर बकरा वितरण योजना से मिला उन्नत सिरोही नस्ल...

                          Related Articles

                          Popular Categories