CG: भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर विधानसभा का पहला विधानसभा है…

            रायपुर: भेंट-मुलाकात: जिला-बिलासपुर,  तखतपुर विधानसभा, ग्राम खैरी

            • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर विधानसभा का पहला विधानसभा है। भेंट-मुलाकात मई माह में भीषण गर्मी में हमने शुरू किया, और आज खैरी में कार्यक्रम हो रहा है।
            • योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन जानने आया हूं। भेंट-मुलाकात के माध्यम से सभी से बात करेंगे और जानेंगे कि जमीनी स्तर पर काम हुआ कि नहीं।
            • ऋण माफी के बारे में पूछते हुए मुख्यमंत्री ने 25 सौ रुपए में धान बेचने वालों की जानकारी ली।
            • उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों के बारे में पूछा और कहा कि अभी 3 क़िस्त दे चुके हैं, तीसरा क़िस्त दीवाली के समय दिए, चौथा क़िस्त 31 मार्च को देंगे।
            • मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी में रिकॉर्ड बना रहे, पहले साल 84 लाख मीट्रिक टन, दूसरे साल 93 लाख मीट्रिक टन, तीसरे साल 97 लाख मीट्रिक टन। इस साल अब तक रिकॉर्ड बना लिए हैं। 3 दिन में ही पैसा किसानों को मिल जाता है।
            • किसान द्वारा गन्ना की फैक्ट्री लगाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया और कहा कि गन्ना से एथेनॉल प्लांट बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जो जून में शुरु हो जाएगा। मक्का प्लांट की जल्द ही शुरु हो जाएगा। इसी तरह धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति केन्द्र द्वारा नहीं दी जा रही।
            • मुख्यमंत्री ने बताया कि गन्ने से शक्कर बनाई जाएगी। बचे हुए गन्ने से गुड़ बनाकर बेचे जाने की सरकार की योजना है।

                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories