KORBA: रानी धनराज कुवंर देवी शहरी सामु.स्वा.केन्द्र कोरबा में महिला नसबंदी-पुरूष नसबंदी हेतु तिथि निर्धारित…

            • बुधवार और शनिवार को महिला नसबंदी तथा शनिवार को पुरूष नसबंदी किया जाएगा
            • प्रोत्साहन के रूप में महिला नसबंदी करवाने पर दो हजार और पुरूष नसबंदी पर मिलेंगे तीन हजार रूपए

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के रानी धनराज कुवंर देवी शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र कोरबा में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढीकरण के प्रयास लगातार किए जा रहे। जिले में नसबंदी सेवाओं की मांग औैर गुणवत्ता की आवश्यकता को ध्यान रखतें हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रानी धनराज कुवंर देवी शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र कोरबा में महिला नसबंदी-पुरूष नसबंदी कराने के लिए दिन निर्धारित कर ओदश जारी कर दिया है। प्रत्येक बुधवार और शानिवार को महिला नसबंदी (सी.टी.टी.) तथा प्रत्येक शानिवार को पुरूष नसबंदी ( एन.एस.वी.टी.) किया जावेगा। तिथी निर्धारित होने से परिवार नियोजन के इच्छुक हितग्राहियों को भटकना नहीं पडेगा। इस हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी शहरी,कोरबा डॉ.दीपक सिंह राज, ज्योत्सना पैकरा सी.पी.एम. तथा रानी धनराज कुवंर देवी शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र कोरबा के समस्त स्टॉफ महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया कि महिला नसबंदी करवाने वालो महिला को दो हजार रूपए प्रोत्सान राशि तथा प्रेरक को 300 रू. मिलेगा। इसी तरह पुरूष नसबंदी कराने वाले पुरूष को तीन हजार रूपए प्रोत्सान राशि तथा प्रेरक को 400 रू. दिए जाएगें। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के नसबंदी के इच्छुक पात्र हितग्राहियों को परिवार नियोजन हेतु निर्धारित तिथियों में नसबंदी हेतु रानी धनराज कुवंर देवी शहरी प्रा.स्वा.केन्द्र कोरबा में जाने प्रेरित करें।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories