CG: 15 साल की लड़की से शादीशुदा युवक ने किया रेप.. रास्ता रोककर सुनसान जगह में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी

        Durg: दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय शादीशुदा युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्राम ढाबा निवासी रोहित उर्फ पुरोहित साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

        शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 15 वर्षीय लड़की ने बताया था कि वो शनिवार सुबह खेत की तरफ शौच के लिए गए थी। इसी दौरान वहां रोहित साहू आ गया। उसने युवती को छेड़ना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने सुनसान क्षेत्र पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

        इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़ित वहां घर पहुंची और रोते-रोते पूरी सच्चाई अपने माता पिता को बताई। इसके बाद माता पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

        भागने की फिराक में था आरोपी
        शिकायत दर्ज हो जाने की जानकारी मिलते ही रोहित साहू गांव से भागने की फिराक में था। तभी वहां कुम्हारी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।



                Hot this week

                रायपुर : कांगेर घाटी के सुरम्य अंचल में विकास की दस्तक

                ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजनाश्...

                रायपुर : खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

                बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

                रायपुर : बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

                जगदलपुर और दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं...

                Related Articles

                Popular Categories