CG: चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या.. चरित्र शंका और खाना नहीं बनाने के विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

          Raigarh: रायगढ़ जिले के ग्राम बेहरामार में शुक्रवार को पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेहरामार में रहने वाले पूरन चंद्र बेहरा ने छाल थाने में सूचना दी कि भवन बरेठ (31 वर्ष) नाम के शख्स ने अपनी पत्नी हिन्ता बाई (25 वर्ष) की हत्या कर दी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला के खून से लथपथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृत महिला के शव पर चोटों के भी निशान मिले हैं।

          आरोपी भवन बरेठ गिरफ्तार।

          आरोपी भवन बरेठ गिरफ्तार।

          थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बटनदार चाकू को आंगन में रखे बर्तन के नीचे से जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी हिन्ता बाई के चरित्र पर शक करता था और इस वजह से उन दोनों का आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को दोपहर का खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने उसे खूब मारा और चाकू से उसका गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।

          हत्या के बाद आरोपी ट्रक में बैठकर गांव से फरार हो गया। छाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम भेजी और उसका पीछा कर भवन बरेठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे धरमजयगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories