CG: छत्तीसगढ़ में 7वीं की छात्रा से रेप.. युवक बोला- मामी के घर छोड़ दूंगा, फिर सुनसान जगह में ले जाकर किया दुष्कर्म

            छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप उसके पहचान वाले युवक ने ही किया है। लड़की अपने मामा के घर जाने निकली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने कहा कि चलो मैं तुमको छोड़ दूंगा। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सूनसान इलाके में लेजाकर उससे रेप किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

            शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे वह पहुंची थी। उसी वक्त ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे(33) वहां पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।

            बलौदा पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।

            बलौदा पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।

            बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सूनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया।

            गिरफ्त में आरोपी।

            गिरफ्त में आरोपी।

            इसके बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तुमने इस बात की जानकारी किसी और को दी, तो तुम्हें जान से मार दूंगा। फिर लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकला था। उधर किसी तरह से लड़की भागकर अपने घर पहुंचीं। तब उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

            जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। फिर पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से ही बलौदा थाने में केस दर्ज है। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

                          अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथरायपुर...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

                          प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories