कोरबा: भाई से हुआ विवाद गाड़ियों पर निकाली भड़ास.. युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बाइक, साइकिल और कार को मारी टक्कर, डॉगी को भी रौंदा

              कोरबा: जिले के ग्राम खम्हरिया में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने अपनी स्कॉर्पियो से 2 बाइक, एक साइकिल और एक चारपहिया वाहन के साथ ही एक मकान को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक का गांव में ही रहने वाले चचेरे भाई के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

              ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खम्हरिया में रहने वाले सुनील केवट का अपने चचेरे भाई वीरेंद्र केवट के साथ कोई पुराना विवाद था, जिसे लेकर रविवार को पहले तो दोनों के बीच बहस हुई, फिर मामला बढ़ते-बढ़ते गालीगलौज तक पहुंच गया। इसके बाद देर रात फिल्मी स्टाइल में सुनील अपनी स्कॉर्पियो पर चढ़ा और तेज रफ्तार से एक के बाद एक 2 बाइक, एक साइकिल और चचेरे भाई वीरेंद्र की एक चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

              कुत्ते को भी मार डाला।

              कुत्ते को भी मार डाला।

              इससे सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद उसने एक अपनी गाड़ी से एक घर को भी जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर लिया। वहीं एक कुत्ते पर भी अपनी गाड़ी आरोपी ने चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सुनील ने खुद अपनी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।

              क्षतिग्रस्त गाड़ियां।

              क्षतिग्रस्त गाड़ियां।

              इधर इस घटना का विरोध करने की हिम्मत किसी गांववाले ने नहीं की। सभी खिड़की से पूरी घटना को केवल देखते रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं दोनों पक्ष यानी सुनील केवट और उसके चचेरे भाई वीरेंद्र के बीच हो रही गालीगलौज की घटना को भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

              घर को भी पहुंचाया नुकसान।

              घर को भी पहुंचाया नुकसान।

              घटना के बाद गांववाले हरदीबाजार थाने पहुंचे और वहां घटना की जानकारी दी। इस मामले में जिन लोगों की बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हुई है, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुनील और वीरेंद्र केवट ने भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

              घर को भी गाड़ी से मारी टक्कर।

              घर को भी गाड़ी से मारी टक्कर।

              सर्विसिंग में देर होने पर नाराज युवक ने अपनी एक्टिवा में लगा दी थी आग

              पिछले साल नवंबर के महीने में बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित होंडा कंपनी के शोरूम और वर्कशॉप में एक्टिवा की सर्विसिंग में देर होने पर युवक भड़क गया था। उसने अपनी गाड़ी को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी थी। घटना से हड़कंप मच गया था। एजेंसी संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था।

              अपनी गाड़ी में भी आरोपी ने लगाई आग।

              अपनी गाड़ी में भी आरोपी ने लगाई आग।

              राजीव गांधी चौके के पास रहने वाला नितिन लाल शनिवार को अपनी एक्टिवा को सुधरवाने के लिए तिफरा स्थित होंडा एजेंसी आया था। उसकी गाड़ी की सर्विसिंग में देर हो रही थी, इससे युवक नाराज हो गया। उसने अपनी एक्टिवा को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories