कोरबा: गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ भावना खूंटे को किया गया सम्मानित…

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला मुख्यालय में आज 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबाॅल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मनेंद्रगढ़ एवं संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस काॅर्पोरेशन लिमिटेड डाॅ. विनय जायसवाल उपस्थित थे। श्री जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

            कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 87 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्वसहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉक्टर विनय जायसवाल द्वारा कोरबा विकासखंड के ग्राम मदनपुर के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की सीएचओ भावना खूंटे को वनांचल क्षेत्र में टीबी उन्मूलन, मुख्यालय में रहकर संस्थागत प्रसव, एनसीडी स्क्रीनिंग सहित अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories