CG: मुख्यमंत्री ग्राम भर्रेगांव में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में होंगे शामिल…

            • जिले वासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
            • 19 करोड़ 38 लाख 52 हजार रूपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 92 लाख 85 हजार रूपए के 2 कार्यों का करेंगे लोकार्पण
            • कार्यक्रम में 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार 109 रूपए लागत की सामग्री वितरित करेंगे

            राजनांदगांव: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव में सुबह 11 बजे विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जिलेवासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।  जिनमें 19 करोड़ 38 लाख 52 हजार रूपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 92 लाख 85 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार 109 रूपए लागत की सामग्री वितरित करेंगे।

            मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 करोड़ 38 लाख 52 हजार रूपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 92 लाख 85 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 15 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत राजनांदगांव में मितानीन प्रशिक्षण भवन निर्माण, 15 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत डोंगरगांव में मितानीन प्रशिक्षण भवन निर्माण, 19 लाख 73 हजार रूपए की लागत से रानीतराई शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 19 लाख 73 हजार रूपए की लागत से पेण्ड्री शासकीय हाई स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी तरह लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से मोतीपुर से ढाबा मार्ग चौड़ीकरण, 1 करोड़ 10 लाख 60 हजार रूपए की लागत से जंगलेसर मेन रोड से मुक्तिधाम तक पक्का पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 39 लाख 93 हजार रूपए की लागत से भर्रीटोला से तेलीनबांधा मार्ग का निर्माण, 1 करोड़ 99 लाख 22 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंगे्रजी माध्यम स्कूल के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन घुमका का रिनोवेशन एवं नवीन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंगे्रजी माध्यम स्कूल के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन भर्रेगांव का रिनोवेशन एवं नवीन निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ 97 लाख 26 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंगे्रजी माध्यम स्कूल के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन सुकुलदैहान का रिनोवेशन एवं नवीन निर्माण कार्य, जिला पंचायत अंतर्गत 32 लाख 39 हजार रूपए की लागत से समुदाय के लिए मैशनरी, सीसी चेकडेम, एनीकट का मरम्मत एवं सुधार कार्य भर्रेगांव का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह पिनकापार से माटेकटा पहुंच मार्ग पर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत से धरधरा नाला में उच्चस्तरीय पुल पहुंच मार्ग, ग्राम कोलिहाटोला ग्राम पंचायत हालेकोसा में 3 करोड़ 30 लाख 58 हजार रूपए की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचमार्ग नाला पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

            इसी तरह कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 57 लाख 23 हजार रूपए की लागत से भोलापुर से घुपसाल मार्ग का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित तथा मेडिकल बोर्ड में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से ट्रू नॉट लैब का निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा।  इस अवसर पर 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार 109 रूपए लागत की सामग्री वितरित करेंगे। महिला बाल विकास विभाग के दो हितग्राहियों को व्यापार एवं आटा चक्की मशीन क्रय के लिए 1-1 लाख रूपए का चेक, मछली पालन विभाग के 4 हितग्राहियों को मछली जाल के लिए 10-10 हजार रूपए, 2 हितग्राहियों को आईस बाक्स के लिए 6-6 हजार रूपए, कृषि विभाग के 5 हितग्राहियों को 11 हजार रूपए के बैटरी स्प्रेयर, बीज निगम राजनांदगांव के 5 हितग्राहियों को 3 लाख 76 हजार 109 रूपए के डीजल पंप, विद्युत पंप, मिनी राईस मिल, माटीकला बोर्ड के 25 हितग्राहियों को 5 लाख 55 हजार रूपए के चॉक बोर्ड वितरित करेंगे।\


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories