CG: आबकारी विभाग ने किया 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त…

            बलरामपुर: कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेजवार निवासी शिवम सोनवानी आत्मज अरूण प्रसाद के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् आबकारी अधिनियम की गैर जमानती न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

                          जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की...

                          Related Articles

                          Popular Categories