CG: जिंदा जलाई गई महिला की 5 दिन बाद पहचान.. दो साल से थी अलग, साथ रहने वाला युवक गायब:पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

          Bilaspur: बिलासपुर में जिंदा जलने वाली महिला की मौत की गुत्थी अब तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पांच दिन बाद महिला के परिजनों ने उसकी पहचान की है। उसके पति और बेटे ने उसके गहनों से उसकी शिनाख्त की है। महिला दो साल से घरवालों से अलग रह रही थी। उसके साथ रहने वाली तिफरा का युवक भी गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला झाड़ियों के बीच बुरी तरह से जलकर कराह रही थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

          महावीर नगर में झाड़ियों के पास बीते शुक्रवार की रात महिला बुरी तरह से जल गई थी और वह दर्द से कराह रही थी। संजीवनी स्टाफ ने जानकारी मिलने पर उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया था। लेकिन, रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महिला छत्तीसगढ़ी बोल रही थी, लेकिन बयान देने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए उसके साथ क्या हुआ यह पता नहीं चल सका था और न ही उसकी पहचान हो पाई थी। उसके दाएं हाथ में सोने की दो अंगूठी व दोनों हाथों में लाल-पीली चूड़ी थी। एक पैर में बिछिया था। उम्र 35 से 37 वर्ष की थी। दोनों कान में सोने की टॉप्स भी पहनी थी।

          बुरी तरह से जलने के बाद दर्द से कराह रही थी महिला।

          बुरी तरह से जलने के बाद दर्द से कराह रही थी महिला।

          पति व बेटे ने की पहचान, दो साल से रहती थी अलग
          बुधवार को सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी संतोष कुमार गुप्ता पिता हनुमान प्रसाद गुप्ता (60) व ओम प्रकाश गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (18) ने उसकी पहचान की। वह संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी व ओमप्रकाश की मां थी। उन्होंने महिला के गहनों के साथ ही जले हुए कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। महिला का नाम राजरानी गुप्ता (48) था। संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि राजरानी दो साल से घर से अलग रह रही थी। इसके पहले भी वह कई बार घर से जा चुकी थी।

          महिला के साथ रहने वाला युवक गायब
          पुलिस को महिला के बारे में पता चला है कि वह वर्तमान में तिफरा में किसी युवक के साथ रहती थी। पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वह गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

          आत्महत्या या हत्या, जांच के बाद खुलेगा राज।

          आत्महत्या या हत्या, जांच के बाद खुलेगा राज।

          आत्महत्या या हत्या, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
          महिला ने खुदकुशी की थी या किसी ने उसे जलाकर मार डाला, यह गुत्थी अभी भी नहीं सुलझ पाई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। लेकिन, रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



                    Hot this week

                    Raipur : अदाणी पावर को उत्कृष्ट ईएसजी प्रदर्शन के लिए NSE सस्टेनेबिलिटी की मान्यता

                    ‘एस्पायरिंग’ श्रेणी हासिल की, थर्मल पावर सेक्टर में सबसे...

                    KORBA : महापौर ने किया एमआईसी का विस्तार

                    कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने...

                    Related Articles

                    Popular Categories