CG: महिला ने लगाई नदी में छलांग.. पुल पर बैठे युवकों ने बचाई जान, बोली- परेशान थी, इसलिए की खुदकुशी की कोशिश

              Jagdalpur: छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक महिला पारिवारिक कारणों से परेशान होकर सुसाइड करने नदी में छलांग लगा दी। वहीं डूबती महिला को देख पुल के पास बैठे 3 युवक भी महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              इन्होंने बचाया।

              इन्होंने बचाया।

              जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर रात शहर की रहने वाली एक महिला कुडकनार पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर तक यहां बैठी थी। फिर अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। उस समय वहां मौजूद शहर के ही रहने वाले युवक सूरज नागे , चंदन ठाकुर और तुषार नागे भी मौजूद थे। जिन्होंने महिला को छलांग लगाते देखा। जिसके बाद इनमें से एक युवक ने फौरन इस मामले की जानकारी सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू को दी। डूबती हुई महिला को देखते हुए तीनों युवकों ने भी पानी में छलांग लगा दी। महिला को सुरक्षित निकाला गया।

              मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी एमन साहू, परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा और सायबर सेल प्रभारी लालाजी सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला से सुसाइड करने का प्रयास करने की वजह जानी। महिला ने पुलिस को बताया कि, पारिवारिक कारणों से परेशान थी। इसलिए आत्महत्या का मन बनाया। इसी वजह से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, महिला ने खुलकर सारी वजह नहीं बताई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ दिया है। साथ ही परिवार वालों को भी समझाइश दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गौतम कृषि केंद्र के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध

                              गड़बड़ी मिलने पर कृषि विभाग ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : अनियमितता पर दो कृषि केंद्रों को नोटिस

                              खरीफ पूर्व निरीक्षण तेजरायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार-भाटापारा जिले...

                              रायपुर : ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली...

                              Related Articles

                              Popular Categories