कोरबा: रेत से एक पैर बाहर देख उड़े लोगों के होश, इलाके में फैली सनसनी.. पुलिस ने खुदाई की, तो निकली लाश; कपड़े-चूड़ियों से महिला की लाश होने का अनुमान

            कोरबा: जिले के पसान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेत में दबी एक लाश मिली है। केन्हाडांड गांव के पास धोबनी नाले में रेत में लाश दबे होने का पता तब चला, जब शव का एक पैर बाहर निकला हुआ दिखाई देने लगा। लाश पूरी तरह सड़ चुकी है। हालांकि नाखून में लगी नेल पॉलिश से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये शव महिला का होगा।

            ग्रामीणों ने लाश की सूचना पसान थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी हुई लाश को बाहर निकलवाया। जमीन में लाश दफन होने के चलते पुलिस ने प्रशासन से खुदाई की अनुमति मांगी और तब जाकर तहसीलदार की उपस्थिति में लाश को बाहर निकलवाया गया। कपड़े और हाथों में पहनी गई चूड़ियों के आधार पर ये पहचान की गई कि शव महिला का है, क्योंकि लाश इतनी बुरी तरह से सड़ चुकी है कि उसे देखकर जेंडर का पता लगा पाना मुश्किल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया गया है।

            सड़ी हुई लाश को बाहर निकाला गया।

            सड़ी हुई लाश को बाहर निकाला गया।

            इधर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जिले के थानों को सूचना दे दी है, ताकि अगर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई होगी, तो उसकी पहचान करने में आसानी होगी। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का केस माना है। पुलिस का कहना है कि वारदात को छिपाने के लिए लाश को रेत में दबा दिया गया होगा, लेकिन रेत के हट जाने से पैर बाहर निकल आया।

            लाश को बाहर निकालती हुई पुलिस।

            लाश को बाहर निकालती हुई पुलिस।

            पसान थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण जब नाला निस्तारी के लिए गए, तब लाश देखे जाने की जानकारी हुई। जिसकी सूचना कोटवार को दी गई। कोटवार ने थाने आकर सूचना दर्ज कराई और तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories