CG: पुल की रेलिंग से टकराई कार, लगी आग.. हादसे में तीन युवक घायल, शीशा तोड़कर बाहर निकले तीनों, अस्पताल में भर्ती, बीच सड़क पर धु-धुकर जली गाड़ी

              Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। कार में सवार तीन युवक शीशा तोड़कर बाहर निकले हैं। हादसे में तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद कार धु-धु कर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कार किसी अमन वर्मा की बताई जा रही है। शनिवार की दोपहर अमन वर्मा का रिश्तेदार अपने दोस्तों के साथ शहर में ही किसी जगह जा रहा था। इस बीच वृंदावन लॉन के आगे शिव मंदिर के पास पुल की रेलिंग से कार टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, वाहन में आग लग गई। हालांकि, समय रहते वाहन में सवार तीनों कार का शीशा फोड़कर किसी तरह बाहर निकल आए। इस हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं हैं।

              युवकों ने खुद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर जवान और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। बीच सड़क पर धु-धु कर जल रही कार को बुझाया गया। घायल युवकों को अस्पताल रेफर किया गया। जहां तीनों का इलाज जारी है। फिलहाल घायल युवकों के नाम पता नहीं चल पाए हैं। बताया जा रहा है कि, आग बुझाने में करीब आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।


                              Hot this week

                              Raipur : रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को...

                              Related Articles

                              Popular Categories