कोरबा: फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक ने की आत्महत्या… सुसाइड करने से पहले अपने छोटे भाई को किया फोन; बोला- मैंने जहर पी लिया है, मुझे नहीं जीना, फिर सीतामढ़ी के आश्रय होटल के कमरे में दी जान

              कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने जहर पीकर जान दे दी। उनसे एक होटल के कमरे में जाकर खुदकुशी की है। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने भाई को फोन भी किया था। इसके बाद उससे कहा कि भाई मैंने जहर पी लिया है, मुझे जीना ही नहीं है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              मूल रूप से बिलासपुर के मस्तूरी इलाके के रहने वाले रामेश्वर साहू (28) कोरबा के मुड़ापार बस्ती में अपनी छोटे भाई गुलशान के साथ रहता था। रामेश्वर फाइनेंस कंपनी में काम करता था। रविवार को दोनों भाई काम करने के लिए निकले थे।

              पुलिस रामेश्वर के फोन की भी जांच कर रही है।

              पुलिस रामेश्वर के फोन की भी जांच कर रही है।

              रामेश्वर के भाई ने बताया कि घर से जाने के कुछ देर बाद सुबह करीब 11 बजे के आस-पास रामेश्वर का फोन उसे आया था। रामेश्वर ने उससे कहा था कि भाई मैंने जहर पी लिया है। मैं जीना नहीं चाहता। मैं सीतामढ़ी क्षेत्र के पास आश्रय होटल में हूं।

              इसी होटल में युवक ने खुदकुशी की है।

              इसी होटल में युवक ने खुदकुशी की है।

              ये सुनने के बाद गुलशन तुरंत उस होटल में पहुंचा। यहां कर्मचारियों की मदद से कमरे को खोलने का प्रयास किया गया। मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा गया। वहां अंदर रामेश्वर की लाश पड़ी हुई थी। फिर पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

              शव बरामद कर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।

              शव बरामद कर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।

              गुलशन ने बताया कि 8 महीने पहले ही रामेश्वर की शादी हुई थी। उसने अचानक से ऐसा क्यों किया। हमें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories