Monday, February 16, 2026

              CG: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत.. ट्रक ने बच्चों को ले जा रहे ऑटो को मारी टक्कर; ड्राइवर और 8 बच्चे सवार थे

              Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर के पास भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।

              सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे को गंभीर हालत में कांकेर से रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

              इसी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर।

              इसी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर।

              सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
              इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि समाचार बेहद दुःखद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

              सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट।

              सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट।

              बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बच्चे प्राइमरी कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कांकेर एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहा था। ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

              एक घायल बच्चे को रायपुर रेफर किया गया

              एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि एक बच्चा घायल है, जिसकी हालत काफी गंभीर है, उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 7 बच्चों की मौत हुई है, जिनके शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश के लिए टीम रवाना की गई है।

              अस्पताल में मौजूद लोग।

              अस्पताल में मौजूद लोग।

              भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने लिया जायजा

              भानुप्रतापपुर के विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्पॉट का जायजा लिया। उन्होंने घटना को बेहद हृदय विदारक बताया। कहा कि मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए जो भी संभव होगा, वो सहायता करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मुख्यमंत्री के पास है, उन्होंने इस पर संवेदना जताते हुए तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

              कोरर अस्पताल में ड्राइवर का इलाज जारी।

              कोरर अस्पताल में ड्राइवर का इलाज जारी।

              अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इन बच्चों की हुई मौत

              1. रुद्रादेवी, ग्राम तुएगुहान, 6 वर्ष

              2. रुद्र कुमार, ग्राम तुएगुहान, 7 वर्ष

              3. इशान मंडावी, ग्राम बनोली, 4 वर्ष

              4. मानव साहू, 6 वर्ष, ग्राम अस्तरा

              5. एक बालिका

              6. पीयूष गावडे

              7. लीशांत गावडे

              इसी स्कूल में पढ़ते थे सभी छात्र।

              इसी स्कूल में पढ़ते थे सभी छात्र।

              शिक्षक को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

              लोगों के मुताबिक हादसा करीब 3.30 बजे के पास हुआ है। तीन बजे स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। कोरर में हुए इस हादसे की खबर जैसे ही डिजिटल पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक को हुई, उन्हें भी बड़ा सदमा लगा है। तत्काल उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

              कोरर में स्थित है बीएसएन डिजिटल पब्लिक स्कूल।

              कोरर में स्थित है बीएसएन डिजिटल पब्लिक स्कूल।


                              Hot this week

                              रायपुर: आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

                              प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम...

                              रायपुर : पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

                              महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसरबच्चों...

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories