CG: भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत.. बाइक में सवार होकर मेला जा रहे थे, मेटाडोर ने मारी टक्कर; एक बेटी घायल

              Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार के सदस्य बेलपान मेला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मेटाडोर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मेटाडोर की चपेट में आ गए। हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

              ड्राइवरी करता था मोहनलाल।

              ड्राइवरी करता था मोहनलाल।

              जानकारी के अनुसार, मूलत: कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना का रहने वाला मोहनलाल साहू (35) तिफरा के मन्नाडोल पत्नी ईश्वरी साहू (32) और दो बेटी तृप्ति साहू(13) और भगवती साहू(8) के साथ रहता था। वो घर का खर्चा चलाने के लिए ड्राइवरी करता था। शनिवार को मोहनलाल अपनी पत्नी व बच्चियों को लेकर तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला जाने के लिए निकला था।

              घटना सुबह करीब 11 बजे की है। अभी बाइक सवार चारों सदस्य उसलापुर ओरवब्रिज से निकले थे। उसी समय पीछे से आ रही मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद मेटाडोर बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में मोहन, उसकी बड़ी बेटी तृप्ति बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, छोटी बेटी भगवती बाइक से उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। इससे वह भी घायल हो गई। इस हादसे में महिला ईश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

              पिता और बेटी की अस्पताल में मौत
              हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिम्स पहुंचने के बाद मोहन और उसकी बेटी तृप्ति की भी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी भगवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

              तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर।

              तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर।

              उसलापुर रोड में लगा जाम
              हादसे के बाद उसलापुर रोड में जाम की स्थिति निर्मित हो गई और वाहनों की कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मारकर घसीटते ले गया। इस घटना के बाद भीड़ जुट गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories