CG: इलाज के बहाने 10 साल के बच्चे का अपहरण.. आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 75 हजार की मांगी थी फिरौती; बच्चे को छुड़ाकर दादी को सौंपा गया

              जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम शनिचराडीह से 10 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी कमला बाई चौहान (35 वर्ष) और छविलाल (42 वर्ष) को अकलतरा पोड़ीभाटा वार्ड नं- 2 से पकड़ा गया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। बच्चे को सकुशल उसकी दादी को सौंप दिया गया है।

              थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम शनिचराडीह की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो अपने पोते-पोती के साथ रहती है। उसके बेटे-बहू कमाने के लिए उत्तर प्रदेश के घाटमपुर गए हैं, जहां वे ईंट भट्ठे में काम करते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे-बहू को कमला बाई ही ईंट भट्ठे में काम करने के लिए ले गई थी। इसके बाद वो 6 फरवरी को 12 बजे दोपहर में आई और उसके 10 साल के पोते को ये कहकर अपने साथ ले गई कि वो उसकी स्किन प्रॉब्लम का इलाज कराएगी।

              आरोपी कमला बाई चौहान और छविलाल।

              आरोपी कमला बाई चौहान और छविलाल।

              आरोपी महिला ने बच्चे को शाम तक वापस लेकर आने की बात कही थी। वो उसे अकलतरा लेकर गई थी। देर शाम तक भी महिला बच्चे को लेकर नहीं आई और फोन करके कहा कि अगर 75 हजार रुपए उसे नहीं दिए गए, तो वो बच्चे को वापस नहीं लौटाएगी। अगर पोते को वापस पाना चाहती हो, तो 75 हजार रुपए दो। आरोपी महिला कमला बाई ने बुजुर्ग से कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उससे 75 हजार रुपए उधार लिए हैं, जिसे वो वापस नहीं कर रहे हैं, इसलिए उसने बच्चे को बंधक बना लिया था और जब तक उसके रुपए वापस नहीं मिलेंगे, बच्चा उसी के पास रहेगा।

              मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

              मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

              इसके बाद बुजुर्ग दादी ने बलौदा थाने में बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 10 फरवरी की शाम आरोपी महिला कमला बाई चौहान और उसके पति छविलाल को गिरफ्तार कर लिया। बलौदा थाने में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 364 क, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर महिला के घर से 10 वर्षीय बालक को पोड़ी भाटा वार्ड नंबर- 2 से बरामद किया और दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। बच्चे को सकुशल उसकी दादी को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories