CG: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत.. काम निपटाकर घर लौट रहा था अधेड़, रास्ते में हुआ हादसा

          Bilaspur: बिलासपुर में हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई है। वो काम निपटाकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

          ग्राम रलिया निवासी संतोष कुर्रे(45) किसी काम से मस्तूरी आया था। यहां से काम निपटाकर अपनी बाइक से वह वापस लौट रहा था। बताया गया कि अभी वह जयराम नगर स्थित मोहरसांय चौक के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

          बताया जा रहा है कि जयरामनगर से गतौरा बिलासपुर क़ी ओर जा रही भारत पेट्रोलियम क़ी ट्रक ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे बाइक सवार संतोष क़ी घटना स्थल मे ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories