CG: फंदे से लटकती मिली SDO की लाश… RES विभाग के अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सरकारी आवास में लगाई फांसी; परिवार गया हुआ था भिलाई

              गरियाबंद: जिले के फिंगेश्वर जनपद कार्यालय में पदस्थ RES विभाग के SDO की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 3 महीने पहले ही पदस्थ हुए थे।सोमवार को उन्होंने पूरे दिन ऑफिस में काम किया। इसके बाद वे अपने सरकारी आवास में चले गए। सोमवार रात उनकी लाश उनके कमरे में फांसी से लटकी हुई पाई गई।

              जानकारी के मुताबिक, SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार और रविवार को अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को राजिम मेला भी घुमाया। फिर रविवार को उन्होंने अपने परिवार को भिलाई पहुंचा दिया, जहां के वे रहने वाले थे। रविवार को ही वे वापस फिंगेश्वर लौट आए। सोमवार को उन्होंने दिनभर ऑफिस में काम किया। पत्नी से उनकी आखिरी बातचीत सोमवार शाम साढ़े 4 बजे हुई थी। इसके बाद शाम में ड्यूटी के बाद वे वापस अपने सरकारी आवास आ गए। इधर परिवार वालों ने उनसे लगातार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इससे घबराए परिजन मंगलवार सुबह भिलाई से फिंगेश्वर पहुंचे।

              पुलिस जांच में जुटी।

              पुलिस जांच में जुटी।

              जब परिजन फिंगेश्वर स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा। अंदर उन्हें अधिकारी राघवेंद्र बहादुर सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। शव को फांसी से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार – लक्ष्मी राजवाड़े

                              "घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा" अभियानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              ​रायपुर : ​कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत

                              कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

                              राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता...

                              Related Articles

                              Popular Categories