कोरबा: 15 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 15 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी बुधवार को वार्ड क्र.  03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र.13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान से आगे दुर्गा पण्डाल के सामने, वार्ड क्र.25 कुंआभट्ठा  विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 37 डुग्गूपारा आंगनबाड़ी के पास स्टेज, वार्ड क्र. 45 ढांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरहमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 बांकी बस्ती आंगनबाड़ी केन्द्र सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                          Hot this week

                          रायपुर : विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

                          छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक सहायता से घरेलू खर्च के...

                          Related Articles

                          Popular Categories