कोरबा: मुआवजा भुगतान के लिए शिविर का आयोजन 16 व 17 फरवरी को…

          कोरबा (BCC NEWS 24): भारतमाला परियोजना अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149-बी सराईपाली-उरगा खण्ड से प्रभावित ग्राम सेमीपाली, अखरापाली, मसान एवं उरगा में मुआवजा राशि वितरण पर लगे रोक हटाये जाने के पश्चात् शेष प्रभावित कृषकों को मुआवजा भुगतान किए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामवार कैंप लगाकर प्रभावित पक्षकारों से दस्तावेज लिए जाएंगे। प्रभावित ग्राम अखरापाली, सेमीपाली के लिए 16 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन अखरापाली में सुबह 11 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम उरगा व मसान के प्रभावितों के लिए ग्राम पंचायत भवन उरगा में 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories