CG: मंत्री डॉ. टेकाम 16 फरवरी को शैक्षणिक मंड़ई और मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे…

          रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 16 फरवरी को बलरापुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर में आयोजित शैक्षणिक मंड़ई 2023 और मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार वितरण समापन समारोह में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम 16 फरवरी को सुबह 7.15 बजे रायपुर से रेल द्वारा अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वहां से सर्किट हाउस अम्बिकापुर जाएंगे। मंत्री डॉ. टेकाम सुबह 10 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर ग्राम पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद दोपहर 12 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल वाड्रफनगर में आयोजित शैक्षणिक मंड़ई 2023 और मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार वितरण समापन समारोह में शामिल होने के बाद प्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतापपुर से रात्रि 9 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से रात्रि 10.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories