CG: ‘मां मेरी जान को खतरा है’.. आत्महत्या करने से पहले 28 साल की विवाहित युवती ने घरवालों को किया फोन, कुछ देर बाद संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला शव

              जांजगीर-चांपा: जिले के चंडीपारा में 28 साल की विवाहित युवती नाजनीन परवीन की लाश संदिग्ध हालत में घर पर फांसी से लटकती मिली है। मायकेवालों ने बताया कि मौत से थोड़ी देर पहले ही बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, नाजनीन परवीन की शादी कुछ साल पहले चंडीपारा के रहने वाले शेख मुस्तफा के साथ हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से वो परेशान चल रही थी। मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी ने खुद की जान को खतरा बताया था। उसके कुछ ही देर के बाद उसके आत्महत्या करने की खबर आई। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

              दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़े।

              दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़े।

              सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से सबुत जुटाए हैं। ASI अनिल चंद्रा ने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी।

              पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मृत युवती के ससुराल वालों ने थाने में सूचना दी कि उनकी बहू नाजनीन परवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार भी पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि मृतका की सास ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार को नाजनीन ने बच्चे को सास को दिया और फिर कमरे के अंदर चली गई। बच्चे ने इस बीच अपना कपड़ा गंदा कर लिया था, जिस पर जेठानी अंदर उसकी साफ ड्रेस लाने गई, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

              जेठानी ने अपनी देवरानी नाजनीन को काफी आवाज लगाई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने घरवालों को ये बात बताई। मौके पर मोहल्लेवाले भी जमा हो गए। सास-ससुर और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद नाजनीन फांसी के फंदे से लटकती मिली। घटना के वक्त मृतका का पति शेख मुस्तफा बाजार निकला हुआ था। उसे भी खबर दी गई, तो वो तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मायके और सुसराल दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की सही वजहों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।

              पामगढ़ थाना पुलिस जांच में जुटी।

              पामगढ़ थाना पुलिस जांच में जुटी।

              दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट

              इधर बेटी की मौत से बौखलाए मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ काफी विवाद किया। विवाद हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की है। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम

                              देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन...

                              रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के...

                              Related Articles

                              Popular Categories