कोरबा: BALCO के नए CEO बने राजेश कुमार.. पूर्णकालिक निदेशक भी बनाए गए, अभिजीत पति की जगह हुई नियुक्ति

            कोरबा/रायपुर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम व्यवसाय की अनुषंगी कंपनी एवं देश की प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादक इकाई भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राजेश कुमार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है। टाटा स्टील की भारतीय एवं थाईलैंड की इकाइयों में प्रचालन, अनुरक्षण, परियोजना क्रियान्वयन, उत्पादकता बढ़ोत्तरी आदि कार्य क्षेत्रों में उन्हें 36 वर्षों का अनुभव है। राजेश कुमार ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एक्सएलआरआई से फाइनेंस में स्वर्ण पदक के साथ एमबीए की उपाधि ली है।

            राजेश कुमार को विनिर्माण उत्कृष्टता के साथ वृहद परियोजनाओं और नए संयंत्रों के क्रियान्वयन का लंबा अनुभव रहा है। अनेक कंपनियों के विलय एवं अधिग्रहण प्रक्रियाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न विनिर्माण इकाइयों ने उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने तथा लागत घटाकर विश्वस्तरीय बेंचमार्क हासिल करने में सफलता हासिल की। प्रॉफिट सेंटर, विनिर्माण, टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, प्रचालन, विलय एवं अधिग्रहण, औद्योगिक सुरक्षा, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधार, परियोजना अभियांत्रिकी, डिजिटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन विकास, वित्तीय विश्लेषण, नेतृत्व एवं रणनीति आदि अनेक क्षेत्रों में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है।

            राजेश कुमार ने अभिजीत पति का स्थान लिया है। अभिजीत पति अब वेदांता एल्युमीनियम के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर के तौर पर सेवाएं देंगे। वेदांता के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ईएसजी संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने के साथ ही एल्यूमिना एवं एल्युमिनियम विस्तार परियोजनाओं, डाउनस्ट्रीम एल्युुमिनियम व्यवसाय के विकास आदि अनेक क्षेत्रों में अभिजीत पति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बालको के ईएसजी, प्रचालन एवं मानव संसाधन उत्कृष्टता के अलावा पति ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में वेदांता द्वारा सबसे बड़े ग्रीन फील्ड एल्यूमिनियम स्मेल्टर परियोजना की स्थापना में प्रशंसनीय योगदान दिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories