CG: मुख्यमंत्री ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें किया नमन…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत एवं महान आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी रामकृष्ण को याद करते हुए कहा है कि स्वामी परमहंस जी मानवीय मूल्यों के पोषक और मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने सभी धर्मो को एक बताया। उनका मानना था कि सभी धर्मों का आधार प्रेम, न्याय और परहित ही है। परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग और स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक साधनों पर विशेष बल दिया। परमहंस जी के विचारों से प्रेरित होकर विवेकानंद जी ने उन्हें अपना गुरू माना और उनके मानव कल्याण और आध्यात्मिक विकास के संदेशों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि परमहंस जी के विचार मूल्य सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।   



                Hot this week

                रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

                मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरूरायपुर (BCC...

                रायपुर : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

                केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु...

                रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

                मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन,...

                रायपुर : मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत

                बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर में सहेजे जाएंगे तालाब,...

                Related Articles

                Popular Categories