कोरबा: प्रजापिता के दरबार पहुंचे स्पीकर व सांसद, की पूजा-अर्चना…

        • सत्यम, शिवम्, सुंदरम आनंद मेला में हुए शामिल

        कोरबा (BCC NEWS 24): महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टीपी नगर कोरबा द्वारा आयोजित हो रहे सत्यम, शिवम्, सुंदरम आनंद मेला में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं पुत्र सूरज महंत शामिल हुए। इन्होंने प्रजापिता के दरबार में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर महादेव की पूजा-अर्चना की। यहां विश्वविद्यालय परिवार द्वारा निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी व अमरनाथ गुफा का इन्होंने दर्शन किया। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की बीके रूकमणी ने आयोजन के संबंध में स्पीकर व सांसद को अवगत कराया। सांसद व स्पीकर ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के द्वारा समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन होते रहते हैं जो नि:संदेह साधुवाद के पात्र है। इस अवसर पर प्रसाद भी ग्रहण किया। स्पीकर व सांसद के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, डॉ. केसी देवनाथ, एसएस सब्बरवाल, कमल कर्माकर एवं विश्वविद्यालय परिवार के लोग भी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                रायपुर : डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल रमेन डेका

                आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल19...

                रायपुर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

                अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और...

                Related Articles

                Popular Categories