CG: शेर के केज में कूद गया युवक.. घू्मने पहुंचा था, अचानक चला गया अंदर; समय रहते कर्मचारियों ने देख लिया इसलिए बच गई जान

        बिलासपुर: कानन पेंडारी जू में एक युवक शेर के केज में ही कूद गया। वो जू में घूमने पहुंचा था। इस बीच वह केज के अंदर चला गया। राहत की बात ये रही कि शेर उस दौरान दूर बैठा था। कर्मचारियों की नजर भी पड़ गई। जिसके चलते युवक की जान बच गई है।

        यह पूरी घटना शनिवार दोपहर की है। उस समय कुंतल भीमटे नाम का युवक जू के अंदर आया। कई और लोग भी जू में घूमने पहुंचे थे। धूमते-घूमते कुंतल अचानक शेर के केज के जाली के सहारे अंदर कूद गया। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर युवक पर पड़ गई।

        शेर भी केज में दूसरी तरफ बैठा था। ऐसे में कर्मचारी तुरंत शेर को दूसरी तरफ ले गए। इसके बाद युवक को किसी तरह से वहां से बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने भी राहत की सांस ली। बताया गया कि युवक बीमार था। इसलिए उसने ऐसा किया है। युवक को अचानक केज के अंदर कूदता देख आस-पास के लोग भी डर गए थे।

        10 हजार का जुर्माना

        घटना के बाद कानन पेंडारी प्रबंधन ने युवक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है । जुर्माने के बाद युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है। प्रबंधन ने किसी भी हाल में लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की है।



                Hot this week

                रायपुर : लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण

                सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक...

                KORBA : कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं

                कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’कोरबा...

                Related Articles

                Popular Categories