CG: 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अर्न्तगत 22 आदिवासी युवा-युवतियों को हैदराबाद भ्रमण हेतु किया गया रवाना…

              नारायणपुर: विगत 20 फरवरी को श्री त्रिदीप संगमा, द्वितीय दृ कमान अधिकारी 11वीं बटालियन बीएसएफ के संरक्षण में नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांवों के स्थानीय 22 आदिवासी छात्र छात्रों को 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अर्न्तगत हैदराबाद (तेलंगाना) भ्रमण हेतु रवाना किया गया। इस मौके पर भ्रमण पर जाते समय छात्र छात्राओं में नये स्थानों को देखने की उत्सुकता एवं खुशी झलक रही थी। इस अवसर पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी श्री दिनेश कुमार (उप समादेष्टा), श्री अमरेश कुमार यादव (उप समादेष्टा), निरीक्षक अजीत कुमार उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि11वीं बटालियन बीएसएफ द्वारा दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छात्र छात्राओं को देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाने का प्रमुख उद्देश्य उन्हे अन्य स्थानों के आधुनिक और आर्थिक विकास, संस्कृति, कला, पहनावा और कई अन्य पहलुओं के बारे में ज्ञान वृद्धि करना है ताकि चरमपंथी विचारधारा, गतिविधियों के प्रति मानसिकता में बदलाव तथा राष्ट्रवाद के प्रति जागरुक किया जा सकें।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिश्रित खेती अपनाएं किसान – रामविचार नेताम

                              ‘धान के साथ दलहन-तिलहन की भी करें खेती, मेड़ों...

                              रायपुर : वन प्रबंधन समितियां को मत्स्य पालन से बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

                              तालाब निर्माण से मिला रोजगार, 400 किलो मछली उत्पादन...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

                              राजनांदगांव, बालोद, बलरामपुर और सरगुजा में ताबड़तोड़ अभियान, वाहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories