कोरबा: एड्स बीमारी के संबंध में जागरूकता के लिए रथ रवाना…

              कोरबा (BCC NEWS 24): एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतंर्गत जिले में कला दल के माध्यम से एड्स के संबंध में जानकरी एवं बचाव हेतु कला जत्था जन जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.एन. केसरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ एवं कला जत्था दल 21 फरवरी से 12 मार्च 2023 तक जिले के शहरी क्षेत्रों तथा समस्त विकासखण्डों में भ्रमण कर एड्स बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान कला जत्था दल गायन, नृत्य, तथा नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स बिमारी के लक्षण तथा उसके बचाव के संबंध में जागरूक करेगें। रथ रवानगी कार्यक्रम के दौरान डाॅ.जी.एस. जात्रा, नोडल अधिकारी एड्स, डाॅ. के.के. देवांगन, जिला टीकाकरण अधिकारी, डाॅ. अशरफ अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समस्त कर्मचारी तथा एड्स कार्यक्रम से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम कोदवा की तस्वीर

                              ’जल जीवन मिशन से दूर हुआ पेयजल संकट, ग्रामीणों...

                              रायपुर : ढैंचा से बदली खेती की तस्वीर

                              उर्वरक खर्च हुआ आधा, मिट्टी बनी अधिक उपजाऊरायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली

                              31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 में मांग पर कम समय में बना लर्निंग लाइसेंस

                              प्रशासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीण को मिली डिजिटल...

                              Related Articles

                              Popular Categories