Monday, February 9, 2026

            CG: लव मैरिज के बाद विवाद… कुल्हाड़ी-हंसिए और तब्बल चले, लड़की ने घर जाने से मना किया तो परिजनों ने मारा, ये देखकर भड़के लड़के वाले; जमकर मारपीट

            Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक-युवती के लव मैरिज करने पर जमकर बवाल हो गया और दोनों पक्षों के बीच हंसिया, कुल्हाड़ी और तब्बल चलने लगे। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को समझाइश देकर लेने के लिए आए थे। लेकिन, लड़की उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने झगड़ा करते हुए बवाल शुरू कर दिया। देखते ही देखते लड़के वाले भी हथियार लेकर निकल गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

            दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे की पिटाई करते रहे।

            दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे की पिटाई करते रहे।

            जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के हेड़सपुर में रहने वाला 22 वर्षीय युवक सुनील कुर्रे कॉलेज में पढ़ता है। गांव की ही 22 साल की लड़की प्रभा सोनवानी से उसकी दोस्ती थी। फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। लड़की भी कॉलेज छात्रा है और दोनों बालिग हैं। लिहाजा, कुछ दिन पहले भाग कर उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद युवक अपनी बुआ के घर पचपेड़ी में रह रहा था। दोनों एक ही समाज के हैं। फिर भी लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है।

            ग्रामीणों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी।

            ग्रामीणों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी।

            जानकारी मिलते ही गांव पहुंचे लड़की वाले
            बताया जा रहा है कि युवक-युवती के पचपेड़ी में रहने की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन मंगलवार को गांव पहुंच गए। लड़के के रिश्तेदार के घर पहुंचकर लड़की को समझाइश देकर साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया और युवक से शादी कर उसे पति बनाने की बात कही। इतना सुनते ही परिजनों ने कुल्हाड़ी निकाल लिया और लड़की पर हमला कर दिया।

            हमले में घायल ग्रामीण।

            हमले में घायल ग्रामीण।

            हमला करते देख सामने आए लड़के वाले
            इधर, लड़़की पर हमला करते देखकर युवक और उसके परिजन सामने आ गए। उन्होंने मारपीट करने से मना किया, तब लड़की वालों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते लड़के वालों की भीड़ जुट गई और उन्होंने भी हथियार निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं।

            पुलिस ने दोनों पक्षों से हथियार जब्त किया है।

            पुलिस ने दोनों पक्षों से हथियार जब्त किया है।

            सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस
            लड़की वालों के हंगामा मचाने और मारपीट करने की सूचना ग्रामीणों ने पचपेड़ी पुलिस को दी। लेकिन, जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के लोग खून से लथपथ घायल हो गए थे। इस विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।

            पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

            पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories